Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में 25 की 25 सीटों पर खिलेगा कमल, कांग्रेस इस बार भी रह जाएगी 0 पर

Rajasthan Opinion Poll: 2 मार्च को बीजेपी ने आगामी आम चुनाव के लिए राजस्थान की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से, देवेन्द्र झाझरिया चूरू से, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सीकर से, भूपेंद्र यादव अलवर से फिर लड़ेंगे

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 8:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में 25 की 25 सीटों पर खिलेगा कमल, कांग्रेस इस बार भी रह जाएगी 0 पर

Rajasthan Opinion Poll: News18 के मेगा ओपिनियन पोल (Mega Opinion Poll) से पता चला है कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 61 फीसदी वोट शेयर के साथ राजस्थान (Rajasthan) की सभी 25 सीटें जीतने का अनुमान है। राज्य लोकसभा में 25 सदस्य भेजता है और कई सालों से ये BJP और कांग्रेस (Congress) के बीच सत्ता परिवर्तन देख रहा है।

वहीं अगर विपक्ष के I.N.D.I.A गुट की बात करें, तो सीट उसे यहां एक भी नहीं मिलती दिख रही है, लेकिन वोट शेयर 33 फीसदी रहने का अनुमान है। बाकी 6% वोट अन्य के खातों में जाने का अनुमान है।

पिछले दो आम चुनावों में राज्य की जनता की सबसे ज्यादा पसंदीदी NDA सरकार रही है। राजस्थान में, BJP ने 2019 के आम चुनाव में 25 लोकसभा सीटों में से 24 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट NDA की सहयोगी हनुमान बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के पास गई। इसी तरह, 2014 के चुनाव में भी भगवा पार्टी ने राज्य की सभी 25 सीटों पर कब्जा कर लिया था।


कांग्रेस बीजेपी से कौन मैदान में?

2 मार्च को बीजेपी ने आगामी आम चुनाव के लिए राजस्थान की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से, देवेन्द्र झाझरिया चूरू से, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सीकर से, भूपेंद्र यादव अलवर से फिर लड़ेंगे।

भरतपुर सीट पर रामस्वरूप कोली, नागौर से ज्योति मिर्धा, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, जालौर से लुंबाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी और झालावाड़-बारां से दुष्यन्त सिंह चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने 12 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत समेत राजस्थान से 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, चूरू से राहुल कस्वां, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक से हरीश चंद्र मीना, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा, जालौर से वैभव गहलोत, ताराचंद मीना को उदयपुर और उदयलाल आंजना को चित्तौड़गढ़ से मैदान में उतारा है।

Assam Opinion Poll: असम में BJP की सुनामी, I.N.D.I.A. गठबंधन का सूपड़ा साफ होने के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।