Assam Opinion Poll: असम में BJP की सुनामी, I.N.D.I.A. गठबंधन का सूपड़ा साफ होने के आसार

Assam Opinion Poll: असम अपने खाते में अच्छी संख्या में लोकसभा सीटें रखने के साथ-साथ किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि यह ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ लगती हैं

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 7:25 PM
Story continues below Advertisement
Assam Opinion Poll: 14 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 11 सीटें रिजर्व हैं

Assam Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के मेगा ओपिनियन पोल (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार, असम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A. गठबंधन का राज्य में सूपड़ा साफ होने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक, BJP की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को असम में 14 में से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।

सर्वे में I.N.D.I.A. गठबंधन को शून्य सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, अन्य के खाते में दो सीटें (AIUDF 1, BPF 1) जा सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA को 49 फीसदी, I.N.D.I.A. गठबंधन को 35 प्रतिशत और अन्य 16 फीसदी वोट मिल सकती है।

2019 में किसे कितनी सीटें मिली थीं?


14 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 11 सीटें रिजर्व हैं। जबकि दो सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, एक सीट SC उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है। 2019 के चुनावों के दौरान, बीजेपी 9 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में शीर्ष पर रही। कांग्रेस के पास 3 और AIUDF के पास 1 सीट है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास है।

असम का लोकसभा चुनाव क्यों अहम है?

असम अपने खाते में अच्छी संख्या में लोकसभा सीटें रखने के साथ-साथ किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि यह ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ लगती हैं। 2014 से पहले राज्य की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन तब से पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है, जिससे बीजेपी के लिए राज्य में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की गुंजाइश बनती जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनावों में राज्य में 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर जीत दर्ज करेगी।

बिहार में फिर NDA की वापसी

न्यूज 18 ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 38 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल यानी I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ 2 सीटों पर सिमट सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि बिहार में NDA को कुछ 58 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन 28 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

तमिलनाडु में DMK का जलवा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के ओपिनियन पोल डेटा के अनुसार, राज्य में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसके गठबंधन सहयोगियों को तमिलनाडु में 39 में से 30 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने की उम्मीद है। बता दें कि I.N.D.I.A ब्लॉक DMK, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, MDMK, मक्कल निधि मय्यम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कोंगु देसा मक्कल काची शामिल है। सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक में BJP-JDS गठबंधन की होगी बंपर जीत, 2019 के मुकाबले बढ़ सकता है कांग्रेस का ग्राफ

इसके अलावा अन्य के खाते में 4 सीटें जाने की उम्मीद है। अन्य में पूर्व सीएम दिवंगत जयललिता की पार्टी AIDMK को भी शामिल किया गया है। वोट शेयर की बात करें तो NDA को 13 प्रतिशत, I.N.D.I.A ब्लॉक को 51 फीसदी और अन्य को 36 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।