Get App

Odisha Opinion Poll: ओडिशा में भी NDA का पलड़ा भारी, I.N.D.I.A गठबंधन के लिए हालात मुश्किल

ओडिशा में भी बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को लोकसभा चुनावों में शानदार जीत मिलने की संभावना है, जबकि दोनों राज्यों में I.N.D.I.A गठबंधन की स्थिति निराशानजक नजर आ रही है। News18 के ओपिनियन पोल के मुताबिक, ओडिशा में NDA को 13 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि बीजू जनता दल को 8 सीटें मिलने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 7:47 PM
Odisha Opinion Poll: ओडिशा में भी NDA का पलड़ा भारी, I.N.D.I.A  गठबंधन के लिए हालात मुश्किल
राज्य में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं।

ओडिशा में भी बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को लोकसभा चुनावों में शानदार जीत मिलने की संभावना है, जबकि I.N.D.I.A गठबंधन की स्थिति निराशानजक नजर आ रही है। News18 के ओपिनियन पोल के मुताबिक, ओडिशा में NDA को 13 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि बीजू जनता दल (BJD) को 8 सीटें मिलने की संभावना है।

सर्वे की मानें तो I.N.D.I.A गठबंधन को राज्य में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं है। राज्य में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। राज्य में NDA को 43 पर्सेंट, अन्य को 42 पर्सेंट और I.N.D.I.A को 15 पर्सेंट वोट मिलने की उम्मीद है।

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर भी अब विराम लगा दिया गया है। प्रदेश बीजेपी अध्‍यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। सामल 14 मार्च को ही दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वापस यहां लौटे। इस तरह से गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें एक प्रकार से खत्म हो गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें