Get App

'अगर मर्द हैं, तो मेरे खिलाफ लड़ें', उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को दी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती

अब्दुल्ला ने डोडा जिले के थाथरी इलाके में अपने रोड शो के इतर मीडिया से कहा, "मैं उन्हें (आजाद को) चुनौती देता हूं कि वह अपनी ताकत आजमाने के लिए मेरे खिलाफ (चुनाव) लड़ें। कैमरे के पीछे छिपना और (NC के खिलाफ) बयान देना बहुत आसान है। अगर वह मर्द हैं, तो वह मेरे खिलाफ लड़ें। मैं देखूंगा कि उन्हें कितने वोट मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 11:54 PM
'अगर मर्द हैं, तो मेरे खिलाफ लड़ें', उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को दी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती
उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को अपने खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की दी चुनौती

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने सोमवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को चुनौती दी कि वह ‘‘कैमरे के पीछे छिपने’’ और उनकी पार्टी को निशाना बनाकर बयान देने के बजाय उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते चिनाब घाटी क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से DPAP उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने बाद में कहा कि वह अपनी उम्मीदवारी को लेकर निश्चित रूप से नहीं बता सकते, क्योंकि पार्टी ने उनसे इस बारे में सलाह नहीं ली थी।

'अगर वह मर्द हैं, तो वह मेरे खिलाफ लड़ें'

अब्दुल्ला ने डोडा जिले के थाथरी इलाके में अपने रोड शो के इतर मीडिया से कहा, "मैं उन्हें (आजाद को) चुनौती देता हूं कि वह अपनी ताकत आजमाने के लिए मेरे खिलाफ (चुनाव) लड़ें। कैमरे के पीछे छिपना और (NC के खिलाफ) बयान देना बहुत आसान है। अगर वह मर्द हैं, तो वह मेरे खिलाफ लड़ें। मैं देखूंगा कि उन्हें कितने वोट मिलते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें