कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने पाकिस्तान में आंतकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है। पायलट का कहना है कि उनकी पार्टी भारत-चीन सीमा पर भी ऐसी सख्त कार्रवाई का समर्थन करेगी। न्यूज18 के साथ बातचीत में पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री के '400 पार' जुमले का इरादा विपक्ष को खत्म करना है। न्यूज18 ने राजस्थान के शेखावटी इलाके (सीकर, झुंझनू, जयपुर (ग्रामीण) और अलवर में हुई रैलियों में पायलट के साथ यात्रा की। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान में बीजेपी के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी।
