Get App

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के चुनाव से पहले मोदी ने NDA उम्मीदवारों को लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अप्रैल को बीजेपी और एनडीए के उन सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर चिट्ठी लिखी है, जिनका चुनाव लोकसभा के पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। 2024 का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को शुरू हो रहा है और यह 1 जून को खत्म होगा। इस चुनाव के लिए वोटिंग 7 चरणों में होंगे। नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 10:20 PM
Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के चुनाव से पहले मोदी ने NDA उम्मीदवारों को लिखी चिट्ठी
Lok Sabha Electionे 2024: प्रधानमंत्री ने एनडीए उम्मीदवारों को लिखी चिट्ठी में कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अप्रैल को बीजेपी और एनडीए के उन सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर चिट्ठी लिखी है, जिनकी सीटों पर मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को होगा। 2024 का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को शुरू हो रहा है और यह 1 जून को खत्म होगा। इस चुनाव के लिए वोटिंग 7 चरणों में होंगे। नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा।

तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई को लिखी चिट्ठी में मोदी ने कहा है, 'मेरे साथी कार्यकर्ता, रामनवमी के पावन अवसर पर आपको चिट्ठी लिखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। नौकरी छोड़कर सीधे तौर पर लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्धता जताने को लेकर आप बधाई के पात्र हैं। '

चिट्ठी में लिखा गया है, ' तमिलनाडु में बीजेपी को आम लोगों तक पहुंचाने में आपकी अहम भूमिका रही है। आपके प्रतिबद्ध नेतृत्व से कोयंबटूर को काफी फायदा मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों के आशीर्वाद से आप संसद पहुंचेंगे। आपके जैसे सदस्य मेरे लिए अमूल्य निधि की तरह हैं। एक टीम के तौर पर हम देश और क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।'

प्रधानमंत्री ने इसमें लिखा है, 'इस चिट्ठी के जरिये मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। पिछले 10 साल में समाज के हर तबके के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और कई समस्याओं को दूर किया गया है। हालांकि, अब भी काफी कुछ किया जाना बाकी है और सभी को बेहतर जीवन देने के हमारे मिशन के लिहाज से यह चुनाव काफी निर्णायक होगा।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें