Get App

पंजाब में AAP को बड़ा झटका! टिकट मिलने के बाद भी जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने थामा BJP का दामन, एक MLA को भी ले गए साथ

Punjab Loksabha Election: बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा, "यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए, क्योंकि मेरी पार्टी (AAP) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ की कार्यशैली से प्रभावित हूं

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 4:40 PM
पंजाब में AAP को बड़ा झटका! टिकट मिलने के बाद भी जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने थामा BJP का दामन, एक MLA को भी ले गए साथ
Punjab Loksabha Election: जालंधर से AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू और राज्य में पार्टी की विधायक शीतल अंगुराल BJP में शामिल हो गए।

Punjab Loksabha Election: दिल्ली में सियासी घमासान झेल रही आम आदमी पार्टी को अब पंजाब (Punjab) में भी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले एक तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि जालंधर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वह निवर्तमान लोकसभा में AAP के अकेले सदस्य हैं।

BJP में शामिल होने के बाद पूर्व AAP नेता सुशील कुमार रिंकू ने कहा "मैंने जालंधर के विकास के लिए यह फैसला लिया है। हम जालंधर को आगे ले जाएंगे। हम केंद्र सरकार की सभी परियोजनाओं को जालंधर में लाएंगे।"

AAP को जिम्मेदार ठहराते हुए सांसद ने ये भी माना कि उन्होंने जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं किए। रिंकू ने कहा, "यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए, क्योंकि मेरी पार्टी (AAP) ने मेरा समर्थन नहीं किया।" उन्होंने आगे कहा, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।"

दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में दोनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रिंकू को दल बदल करने से रोकने और मनाने की कोशिशें भी कीं, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो पाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें