Punjab Loksabha Election: पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के अकेले लोकसभा सदस्य और एक विधायक के बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के तुरंत बाद राज्य के तीन ‘AAP’ विधायकों ने दावा किया कि उन्हें फोन कॉल के जरिए BJP में शामिल होने पर पैसे देने की पेशकश की गई। AAP ने आरोप लगाया कि BJP ने पंजाब में ‘फिर से ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) शुरू कर दिया है और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आरोपों पर BJP की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
