Get App

Punjab Chunav Parinam 2024 Highlights: पंजाब में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन, बीजेपी को एक भी सीट नहीं

Punjab Chunav Parinam 2024 LIVE: जालंधर सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी के सुशील कुमार को 1,75,993 वोटों से हराया। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के अमर सिंह ने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह को हराया है। इसके अलावा, संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह भी जीत गए हैं। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीम सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी चुनाव जीत गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2024 पर 8:06 PM
Punjab Chunav Parinam 2024 Highlights: पंजाब में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन, बीजेपी को एक भी सीट नहीं
unjab Chunav Parinam 2024 LIVE:

पंजाब में कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिल गई है।  जालंधर सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी के सुशील कुमार को 1,75,993 वोटों से हराया। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के अमर सिंह ने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह को हराया है। इसके अलावा, संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह भी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा को 1,72,000 से भी ज्यादा वोटों से हराया। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीम सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की पत्नी  हरसिमरत कौर बादल भी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह को 49,656 वोटों से हराया।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। राज्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। खडूस साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं। इसके अलावा एक और दिलचस्प सीट है फरीदकोट, जहां से सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। सबरजीत सिंह के पिता बेअंत सिंह थे, जिन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या की थी।

राज्य की कुल 13 सीटों में से 2 सीटों पर जीत के अलावा कांग्रेस ने 5 सीटों  कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी  1 सीट पर जीतने के बाद 2 और सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल 1 सीट पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। बठिंडा शहरी सीट पर अकाली दल उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल आगे हो चुकी हैं।

गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे हैं, जबकि अमृतसर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत सिंह आगे चल रहे हैं। लुधियाना से भी कांग्रेस के अमरिंद सिंह भी आगे चल रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से भी इसी पार्टी के अमर सिंह आगे हैं। पटियाला सीट पर कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी भी आगे चल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें