देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुके हैं। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किए गए। इसके साथ ही अब एक्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में कई चौंकाने वाले एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। वहीं पंजाब में भी हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आता हुआ दिखाई दे रहा है। News18 Exit Poll के मुताबिक अब पंजाब के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। पंजाब में कांग्रेस को भारी बढ़त हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। पंजाब में कांग्रेस को एक्जिट पोल में 8-10 सीटें हासिल होने का अनुमान है।
पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। News18 Exit Poll के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 8-10 सीटें हासिल हो सकती हैं। इसके साथ ही INDI गठबंधन को इस चुनाव में पंजाब में 8-10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पंजाब की लोकसभा सीटों पर बीजेपी पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी को भी भारी नुकसान हो सकता है।
News18 Exit Poll के मुताबिक पंजाब में बीजेपी को 2-4 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन के खाते में 2-4 लोकसभा सीटें आने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 0-1 लोकसभा सीट का अनुमान है। ऐसे में पंजाब में कांग्रेस के साथ INDI गठबंधन को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। लोकसभा चुनाव का पहला चरण अप्रैल में हुआ था। इसके बाद मई के महीने में भी कई चरणों के लिए मतदान किया गया। वहीं आखिरी और सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के लिए मतदान अब संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही 4 जून को मतगणना की जाएगी।