Get App

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: रेगिस्तान के जहाज पर सवार होकर चले मतदान करने, वोटिंग को लेकर तगड़ा उत्साह

Lok Sabha Election 2024: देश में दूसरे चरण के मतदान के तहत थार के रेगिस्तान में अनोखी तस्वीर नजर आई है। यहां रेगिस्तान में मतदाता ऊंट पर सवार होकर मतदान करने के लिए जा रहे हैं। गांव से वोट डालने निकले इन ग्रामीणों को पारंपरिक परिधान में देखा गया है। सभी सफेद रंग का धोती कुर्ता और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। ग्रामीणों में वोट डालने को लेकर उत्साह नजर आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 10:41 AM
Lok Sabha Election 2024 Phase 2: रेगिस्तान के जहाज पर सवार होकर चले मतदान करने, वोटिंग को लेकर तगड़ा उत्साह
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Rajasthan: गांव से वोट डालने निकले गांव वाले पारंपरिक परिधान में आ रहे हैं। सभी सफ़ेद रंग का धोती कुर्ता और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। लोग अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्रों तक मतदान करने पहुंच रहे है। सीमा पर स्थित बाड़मेर में मतदान करने के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। रेगिस्तानी इलाके में मतदाता रेगिस्तान के जहाज यानी ऊंट के जरिए अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने के लिए आ रहे हैं। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में थार के रेगिस्तान में मतदाता ऊंट पर सवार होकर मतदान करने के लिए जा रहे है। वोटर्स का कहना है कि उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी निभाते हुए गांव के मतदान केंद्र पर जाकर देश की सीमा पर बसे क्षेत्र की बेहतरी और उम्मीदों के लिए बाड़मेर- जैसलमेर- बालोतरा क्षेत्र के विकास के लिए अपना वोट दिया है।

ट्रेडिशनल ट्रेड में आ रहे मतदाता

गांव से वोट डालने निकले गांव वाले पारंपरिक परिधान में आ रहे हैं। सभी सफ़ेद रंग का धोती कुर्ता और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। गांव वालों का का कहना है कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं,हमारी शान है,देश की पहचान है। देवासी सुमदाय के 40 वर्षीय भूराराम ने कहा कि अपने अधिकार के सम्मान के लिए वह मतदान करने जा रहे है। मतदान करने जा रहे 35 वर्षीय खेताराम का कहना है कि सभी कामों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें,यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसलिए हमारे हमदम के साथी ऊंट पर सवार होकर मतदान देने के लिए रवाना हुए है।

Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें