Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, जानें आपकी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से राजस्थान संयुक्त रूप से नौवां सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में राज्य में 25 लोकसभा सीट हैं। इस राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा। 2019 लोकसभा चुनाव में भी दो चरणों में ही मतदान हुआ था। देशभर में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों मतदान होगा

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: देश के साथ ही राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव होने के चलते राज्य अब भी चुनावी मोड में ही है। राजस्थान (Rajasthan) में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होगा। 19 से 26 अप्रैल को को विटिंग होगी। देशभर में कुल सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे देशभर में 4 जून को एक साथ आएंगे। पिछले कई सालों से राजस्थान में BJP और कांग्रेस (Congress) के बीच ही राजनीतिक रण चलता आया है। इसलिए केंद्र में सत्ता किसकी होगी, इसमें राजस्थान का भी एक बड़ा योगदान रहता है। हिंदी बेल्ट का राज्य होने के नाते राज्य में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे ज्यादा गर्म रहते हैं। राजस्थान लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन की निर्णायक जीत इस बात संकेत भी होगा कि देश का रुझान किस तरफ है। राजस्थान ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेशों का मिश्रण है, जो चुनावी विषयों के स्पेक्ट्रम को और भी बड़ा बनाता है।

राजस्थान ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेशों का मिश्रण है, जिससे यहां चुनावी मुद्दें और भी बड़े बना जाते हैं। पार्टियों की जीत काफी हद तक राज्य से जुड़े मुद्दों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने पर ही निर्भर करेगी। अपने क्षेत्रीय चरित्र को बरकरार रखते हुए, आर्थिक विकास और सुरक्षा के बारे में राष्ट्रीय विषय राजस्थान चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

चरण लोकसभा सीट मतदान की तारीख
पहला चरण गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली–धौलपुर, दौसा, नागौर 19 अप्रैल 2024
दूसरा चरण अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर, झालावाड़-बारां, जोधपुर, कोटा, पाली, राजसमंद, टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर 26 अप्रैल 2024

लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से राजस्थान संयुक्त रूप से नौवां सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में राज्य में 25 लोकसभा सीट हैं। 25 सीटों में से चार सीटें SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि तीन सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। राजस्थान NDA सरकार के गढ़ में से एक रहा है, क्योंकि उन्होंने 2019 में 24 और 2014 में सभी 25 सीटें जीती हैं।


2019 लोकसभा चुनाव का क्या था शेड्यूल?

राजस्थान में पिछल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) 23 अप्रैल, 2019 से दो चरणों में हुए थे। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। आदर्श आचार संहिता 10 मार्च की शाम से लागू हुई और 11 अप्रैल को मतदान के बाद 23 मई को मतगणना पूरी होने तक लागू रही।

चरण लोकसभा सीट मतदान की तारीख
चौथा चरण टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां 29 अप्रैल 2019
पाचवां चरण गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर 06 मई 2019

राजस्थान में कैसे हैं राजनीतिक समीकरण?

राजस्थान उन राज्यों में से एक है, जहां बीजेपी NDA के लिए सभी सीटों पर चुनाव लड़ती है। 2024 में भी एक बार फिर ऐसा ही होने जा रहा है। हालांकि, इस बार कांग्रेस के लिए चीजें थोड़ी बदल सकती हैं, क्योंकि उसे अपने I.N.D.I.A गठबंधन के साथियों के साथ आखिरकार सीटें शेयर करनी पड़ सकती हैं।

2023 के आखिर में राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य का रिवाज बरकरार रखते हुए, बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। इसलिए बीजेपी को यहां माहौल अपने पक्ष में नजर आ रहा है।

दूसरी तरफ कांग्रेस को यहां और ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ना होगा। क्योंकि एक तो हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने उससे सत्ता भी छीन ली, तो वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।