Get App

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, जानें आपकी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से राजस्थान संयुक्त रूप से नौवां सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में राज्य में 25 लोकसभा सीट हैं। इस राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा। 2019 लोकसभा चुनाव में भी दो चरणों में ही मतदान हुआ था। देशभर में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 6:39 PM
Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, जानें आपकी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग
Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों मतदान होगा

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024 Date: देश के साथ ही राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव होने के चलते राज्य अब भी चुनावी मोड में ही है। राजस्थान (Rajasthan) में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होगा। 19 से 26 अप्रैल को को विटिंग होगी। देशभर में कुल सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे देशभर में 4 जून को एक साथ आएंगे। पिछले कई सालों से राजस्थान में BJP और कांग्रेस (Congress) के बीच ही राजनीतिक रण चलता आया है। इसलिए केंद्र में सत्ता किसकी होगी, इसमें राजस्थान का भी एक बड़ा योगदान रहता है। हिंदी बेल्ट का राज्य होने के नाते राज्य में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे ज्यादा गर्म रहते हैं। राजस्थान लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन की निर्णायक जीत इस बात संकेत भी होगा कि देश का रुझान किस तरफ है। राजस्थान ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेशों का मिश्रण है, जो चुनावी विषयों के स्पेक्ट्रम को और भी बड़ा बनाता है।

राजस्थान ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेशों का मिश्रण है, जिससे यहां चुनावी मुद्दें और भी बड़े बना जाते हैं। पार्टियों की जीत काफी हद तक राज्य से जुड़े मुद्दों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने पर ही निर्भर करेगी। अपने क्षेत्रीय चरित्र को बरकरार रखते हुए, आर्थिक विकास और सुरक्षा के बारे में राष्ट्रीय विषय राजस्थान चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

चरण लोकसभा सीट मतदान की तारीख
पहला चरण गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली–धौलपुर, दौसा, नागौर 19 अप्रैल 2024
दूसरा चरण अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर, झालावाड़-बारां, जोधपुर, कोटा, पाली, राजसमंद, टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर 26 अप्रैल 2024

लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से राजस्थान संयुक्त रूप से नौवां सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में राज्य में 25 लोकसभा सीट हैं। 25 सीटों में से चार सीटें SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि तीन सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। राजस्थान NDA सरकार के गढ़ में से एक रहा है, क्योंकि उन्होंने 2019 में 24 और 2014 में सभी 25 सीटें जीती हैं।

2019 लोकसभा चुनाव का क्या था शेड्यूल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें