'पाकिस्तान अगर आतंक से लड़ने में असमर्थ है, तो भारत मदद को तैयार', राजनाथ सिंह का पाक को प्रस्ताव

Rajnath Singh: न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने के लिए मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आंतकवाद पर काबू नहीं कर पा रहा है तो हम उस पर लगाम लगाने के लिए मदद देने को तैयार हैं

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 4:07 PM
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा

Rajnath Singh on Pakistan Terrorism: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पाकिस्तान (Pakistan) पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर पड़ोसी देश को लगता है कि वह अकेले आतंक से नहीं लड़ सकता तो भारत आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान की मदद करने को तैयार है। साथ ही राजनाथ ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान एक उपकरण के रूप में आतंक का इस्तेमाल करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है तो उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश लगाने में असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है।

न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने के लिए मदद की पेशकश की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान एक उपकरण के रूप में आतंक का उपयोग करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है तो उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी धरती से पैदा होने वाले आतंक पर लगाम लगानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर भारत अपना समर्थन देने के लिए तैयार है।

राजनाथ ने कहा, "अगर पाकिस्तान (आतंकवाद पर अंकुश लगाने में) असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है।" सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर "भारत का हिस्सा था, है और रहेगा"।


इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने इंदिरा गांधी के दौर में इमरजेंसी के दौर के बारे में भी बात की और याद किया कि कैसे उनकी मां के निधन के दौरान उन्हें पैरोल भी नहीं दी गई थी। 1975 के आपातकाल की अनकही कहानी का खुलासा करते हुए राजनाथ ने कहा, "मुझे आपातकाल के दौरान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल नहीं दी गई थी और अब वे (कांग्रेस) हमें तानाशाह कहते हैं।"

'दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी'

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है। सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं।"

उन्होंने कहा, "पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं। इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।"

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले PM मोदी- "इसे तुरंत सुलझाने की जरूरत, द्विपक्षीय संबंधों में 'असामान्यता' को छोड़ना होगा पीछे"

सिंह ने कहा, "देश का रक्षा मंत्री होने की हैसियत से मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा बल्कि ताकतवर बन गया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।