SBI Electoral Bond: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि एक अप्रैल 2019 से इस साल 15 फरवरी के बीच कुल 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) खरीदे गए और राजनीतिक दलों ने इसमें से 22,030 बॉन्ड कैश कराए। शीर्ष अदालत में दायर एक अनुपालन हलफनामे में, SBI ने कहा कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार, उसने 12 मार्च को कामकाजी समय खत्म होने से पहले भारत के चुनाव आयोग (EC) को चुनावी बॉन्ड का डेटा उपलब्ध करा दिया।
