अजब-गजब! इस लोकसभा सीट पर एक ही नाम के पांच उम्मीदवार आमने-सामने, वोटर हो न जाएं कंफ्यूज

Tamil Nadu Lok Sabha Election: पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) से निष्कासन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पनीरसेल्वम ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने रामनाथपुरम सीट से एक नर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
इस लोकसभा सीट पर एक ही नाम के पांच उम्मीदवार आमने-सामने, वोटर कंफ्यूज न हो जाएं

Tamil Nadu Lok Sabha Election: तमिलनाडु की रामनाथपुरम (Ramnathpuram) लोकसभा सीट पर कुछ ऐसा हो गया है, जिसके कारण ये सीट चर्चाओं का केंद्र बनी है। चर्चा होने भी चाहिए क्योंकि इस एक सीट से एक ही जैसे नाम के 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, हुई न हैरानी? पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam) इस सीट से नर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को BJP के समर्थन से निर्दलीय के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर के पास अपना नामांकन भी दाखिल किया। लेकिन हैरानी तब हुई, जब अगले ही दिन उसी नाम और शुरुआती नाम वाले चार और प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अधिकारियों के मुताबिक, बाकी चार उम्मीदवार हैं- मदुरै जिले के मेकिलारपुरम के ओचप्पन के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम, रामनाथपुरम जिले के वलंधरवई के ओइयाराम के बेटे ओ पन्नीरसेल्वम, मदुरै जिले के वागाइकुलम के ओचा थेवर के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम, और सोलाई अलागुपुरम के ओय्या थेवर के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम।

चुनाव चिन्ह को लेकर भी खींचतान


पूर्व मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया था कि उन्हें बाल्टी, अंगूर या कटहल, में से कोई भी चुनाव चिन्ह दिया जाए। दिलचस्प बात यह है कि दो और उम्मीदवारों ने भी इनमें से एक सिंबल मांगा है।

पूर्व अन्नाद्रमुक नेते के समर्थकों के बीच ये भी आशंका है कि अगर सभी पांचों के नामांकन स्वीकार कर लिए जाते हैं, तो कुछ मतदाता वोट डालते समय भ्रमित हो सकते हैं।

The Hindu के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री के कट्टर समर्थक, रामनाथपुरम जिले के पार्थिबनूर के मुनियासामी ने दावा किया कि यह भ्रम पैदा करने के लिए 'गद्दारों' की करतूत हो सकती है। उन्होंने कहा, "अम्मा (दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता) की आत्मा उन गद्दारों को परेशान करेगी।" जाहिर तौर पर वह AIADMK के भीतर के लोगों को 'गद्दर' कह रहे थे।

इससे पहले, जब उनसे पूछा गया कि स्वतंत्र चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने के बारे में उन्हें कैसा लगता है? क्योंकि उनकी पहचान हमेशा अन्नाद्रमुक के 'दो पत्तियों' चिह्न से की जाती है, तो पन्नीरसेल्वम ने इस मुद्दे को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए कहा कि उम्मीदवार चुनाव चिन्ह से ज्यादा मायने रखता है।

तमिलनाडु में आम है 'पन्नीरसेल्वम' नाम

एक अधिकारी ने कहा, नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार तक दो और OPS उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। पन्नीरसेल्वम नाम तमिलनाडु में आम है, लेकिन 'ओ' से शुरू होने वाला नाम दुर्लभ है।

ओ पन्नीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक पार्टी का नेतृत्व अपने हाथों में लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई और आखिरकार वे हार गए। पूर्व मुख्यमंत्री अपना पहला लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) लड़ रहे हैं। ऐसे में वह दूसरे पन्नीरसेल्वम के हाथों वोट खोने का जोखिम उठा सकते हैं।

रामनाथपुरम लोकसभा सीट पर OBC थेवरों की एक बड़ी संख्या है। इसी समुदाय से OPS आते हैं। DMK और AIADMK दोनों अपने पार्टी कैडर और अल्पसंख्यक समर्थन के कारण यहां बढ़त के साथ शुरुआत करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।