Tamil Nadu Loksabha Election: तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए DMK और AIADMK ने जारी की अपनी लिस्ट

Tamil Nadu Loksabha Election: DMK ने तमिलनाडु की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। साथ ही पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। वहीं दूसरी तरफ राज्य में विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने भी राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार को जारी कर दी

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए DMK और AIADMK ने जारी की अपनी लिस्ट

Tamil Nadu Loksabha Election: तमिलनाडु (Tamli Nadu) में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने 19 अप्रैल को वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में एम. के. कनिमोई, टी.आर. बालू और ए. राजा समेत कई मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राज्य की बाकी 18 सीटें कांग्रेस, वामपंथी दलों और VCK समेत दूसरे सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं।

DMK ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के साथ अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें राज्यपालों की नियुक्ति और अनुच्छेद 356 को खत्म करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।

तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी ने जिन 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें से 11 नए चेहरे हैं। दक्षिण चेन्नई के मौजूदा सांसद तमिझाची थंगापांडियन समेत तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है।


DMK ने दयानिधि मारन, एस. जगतरक्षकन, कलानिधि वीरास्वामी, कथिर आनंद और सी.एन. अन्नादुरै को एक बार फिर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में राज्यपालों की नियुक्ति पर राज्यों से परामर्श लेने के लिए कदम उठाने, अनुच्छेद 356 को खत्म करने (जो केंद्र को राज्य सरकार को बर्खास्त करने की अनुमति देता है) और पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है।

AIADMK ने भी जारी की पहली लिस्ट

वहीं इसके अलावा राज्य में विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने भी राज्य में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार को जारी कर दी।

पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी की तरफ से जारी लिस्ट में अन्नाद्रमुक ने पूर्व सांसद जे जयवर्धन और पूर्व विधायक डॉ. पी सरवनन को उम्मीदवार बनाया है।

बाकी उम्मीदवारों में पार्टी के कई अलग-अलग पदाधिकारी शामिल हैं। राज्य की 39 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव होगा। 4 जून को देशभर में नतीजे आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।