लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हो गया। इस दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र में जबरदस्त मतदान देखने को मिला, जो पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां 71.17% वोटिंग हुई। इस सीट से तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई उम्मीदवार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 63.84% मतदान हुआ था। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में 68.40% वोटिंग हुई। इसके अलावा, इस सीट पर 2009 में 70.81% और 2004 में 55.51% वोटिंग हुई थी।
