बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार भले ही सरकार बनाने जा रहा हो, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में शानदार रिकवरी की है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भी सत्ता बदली है। इन राज्यों में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे।
