Get App

UP Lok Sabha Chunav 2024: मायावती को बड़ा झटका, बिजनौर से BSP सांसद मलूक नागर RLD में हुए शामिल

UP Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया है। फिर भी वे पिछले दरवाजे से बीजेपी की अगुवाई वाली NDA गठबंधन में पहुंच ही गए। मलूक नागर के साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व जिल पंचायत अध्यक्ष सुधा नागर और UP सरकार में पूर्व मंत्री लखीराम नागर ने भी BSP छोड़कर RLD ज्वाइन की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2024 पर 11:55 AM
UP Lok Sabha Chunav 2024: मायावती को बड़ा झटका, बिजनौर से BSP सांसद मलूक नागर RLD में हुए शामिल
UP Lok Sabha Elections 2024: मलूक नागर ने जयंत चौधरी की मौजूदगी में RLD ज्वाइन कर ली है

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर के सांसद मलूक नागर (BSP MP Malook Nagar joins RLD) ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद नागर दिल्ली में पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए। पार्टी ने इस बार मलूक नागर का टिकट काटकर RLD से आए चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने का जुगाड़ लगा रहे थे, लेकिन बात बन नहीं पाई।

BSP प्रमुख मायावती को भेजे इस्तीफे में मलूक नागर का 39 साल के राजनैतिक सफर का दर्द छलका है। इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही मलूक नागर RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में RLD ज्वाइन कर ली है।

RLD ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया है। फिर भी वे पिछले दरवाजे से बीजेपी की अगुवाई वाली NDA गठबंधन में पहुंच ही गए। मलूक नागर के साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व जिल पंचायत अध्यक्ष सुधा नागर और UP सरकार में पूर्व मंत्री लखीराम नागर ने भी BSP छोड़कर RLD ज्वाइन की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें