UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी वह करहल (Karhal) सीट से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। अखिलेश के इस कदम के बाद अब पूरा यादव परिवार यादव बेल्ट से चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रमुख ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया, इसके राज्य और देश की राजनीति के लिए क्या मायने हैं, क्या इससे विपक्षी एकता को मजबूती मिलेगी? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।