UP Loksabha Election: उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के ‘I.N.D.I.A.’ गुट के सबसे प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (SP) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। संभल और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में फिर से नए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने भी आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
