UP Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सपा के प्रवक्ता राजपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने दो बार के लोकसभा सदस्य भीष्म शंकर ‘कुशल’ तिवारी को डुमरियागंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
