UP Loksabha Election: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), जिन्हें 'निरहुआ' के नाम से जाना जाता है, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद हैं। वह आगामी संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के गढ़ से फिर से चुनाव लड़ेंगे।
