UP Loksabha Election: समाजवादी पार्टी (SP) ने मंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Loksabha Seat) से शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की जगह उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) को उम्मीदवार बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। बड़ी बात ये है कि बदायूं से पार्टी ने शिवपाल यादव के नाम का ही ऐलान किया है, अब ऐसे में अगर वह इस सीट को छोड़ते हैं, तो अखिलेश यादव की टेंशन और बढ़ जाएगी।
