Mathura road accident: मथुरा में शनिवार (19 जुलाई 2025) की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर वाहन की टक्कर से एक तेज रफ्तार कार पलट गई। जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से आगरा से जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार भी पूरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई। बता दें कि यह दर्दनाक हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ है।
