Lok Sabha Election Result: UP में लगा एक और झटका, बीजेपी की मेनका गांधी चुनाव हारी

मेनका गांधी को करीब 43 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली है वहीं सुल्तानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी को जीत मिली है समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मेनका गांधी को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 9:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेनका गांधी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ रहे हैं और तस्वीर लगभग साफ होती दिखाई दे रही है। इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ है। इसके साथ ही इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी सामने आई है। हालांकि बीजेपी को इस बार उत्तर प्रदेश से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके साथ ही सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं।

मेनका गांधी को मिली हार

मेनका गांधी को करीब 43 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली है। वहीं सुल्तानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मेनका गांधी को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।


सपा उम्मीदवार को जीत

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सपा उम्मीदवार निषाद को 4,44,330 वोट मिले। वहीं मेनका गांधी को 4,01,156 वोट मिले। इसके साथ ही मेनका गांधी को चुनाव में 43174 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीट पर तीसरे नंबर पर 163025 वोटों के साथ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उद्राज वर्मा रहे।

उत्तर प्रदेश की सीटें

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कमाल कर दिया है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने वाली पार्टी के रूप में सामने आई है।

इतनी सीटें जीतीं

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें है। इसमें से समाजवादी पार्टी 30 सीटों पर जीत चुकी है और फिलहाल 7 पर आगे बनी हुई है। इसके अलावा बीजेपी 29 सीटों पर जीत चुकी है और 4 सीटों पर आगे बनी हुई है। वहीं कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हाई हुई है। वहीं आरएलडी को 2, ASPKR को 1 और ADAL को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।