'हम भेड़-बकरी नहीं हैं' PM मोदी के 'हैदराबाद लीज' वाले बयान पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: चुनावी फंडिंग के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ओवैसी ने कहा, “मोदी उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने उनकी पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 6,000 करोड़ रुपए दिए। बदले में, उन्होंने भारत की संपत्ति अपने प्रायोजकों को पट्टे पर दी/बेची है। प्रधान मंत्री मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सालों तक हैदराबाद को AIMIM को 'लीज' पर दिया

अपडेटेड May 09, 2024 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के 'हैदराबाद लीज' वाले बयान पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के 'लीज' वाले बयान को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि हैदराबाद के लोग मवेशी (भेड़-बकरी) नहीं हैं। वे नागरिक हैं, राजनीतिक दलों की संपत्ति नहीं। बुधवार को, प्रधान मंत्री मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सालों तक हैदराबाद को AIMIM को 'लीज' पर दिया है। इतने सालों से इन दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीआरएस) ने हैदराबाद को AIMIM को पट्टे पर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, "अगर किसी ने पहली बार AIMIM को चुनौती दी है, तो वो बीजेपी है। AIMIM से ज्यादा, यह कांग्रेस और BRS है, जो बीजेपी की चुनौती से परेशान हैं। दोनों AIMIM को हैदराबाद में जीत दिलाने में मदद कर रहे हैं।"

उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मोदी तेलंगाना आए और कहा कि हैदराबाद सीट ओवैसी को पट्टे पर दी गई थी। हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं हैं। हम नागरिक हैं, राजनीतिक दलों की संपत्ति नहीं हैं। 40 साल तक हैदराबाद ने हिंदुत्व की दुष्ट विचारधारा को हराकर AIMIM को सत्ता सौंपी है। इंशाअल्लाह, हिंदुत्व फिर हारेगा।"


ओवैसी ने आगे कहा, “मोदी उन लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने उनकी पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 6,000 करोड़ रुपए दिए। बदले में उन्होंने भारत की संपत्ति अपने स्पांसर को पट्टे पर दी या बेची है।

उन्होंने कहै, “मोदी ने उन्हें इतना खुश कर दिया है कि आज, 21 लोगों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज्यादा संपत्ति है। वे 21 ही उनका असली परिवार हैं।''

AIMIM 40 सालों से बीजेपी को कैसे हरा रही है

इससे पहले ANI से बात करते हुए, AIMIM प्रमुख ने दावा किया कि पीएम मोदी निराश हैं और उन्हें याद दिलाने की कोशिश की कि AIMIM 40 सालों से बीजेपी को कैसे हरा रही है।

माधवी लता हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से चार बार के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का सामना करने के लिए तैयार हैं। ये पहला मौका है, जब बीजेपी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

असदुद्दीन ओवैसी 2004 से चार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) जीतकर लगातार हैदराबाद से सांसद हैं। उनसे पहले, उनके पिता, सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी, 1984 से संसद में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते थे। गोशामहल को छोड़कर, हैदराबाद विधानसभा की लगभग सभी सीटें AIMIM के पास हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।