लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में भी इस बार एनडीए बढ़त हासिल कर सकती है। News18 के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की कुल 42 सीटों में से NDA को 25 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि I.N.D.I.A गठबंधन को एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस को 17 सीटें मिल सकती हैं। जहां तक वोट प्रतिशत का सवाल है, तो NDA को 42 पर्सेंट वोट मिल सकते हैं और I.N.D.I.A गठबंधन को 14 पर्सेंट वोट मिलने के आसार हैं। तृणमूल कांग्रेस को 42 पर्सेंट वोट मिलेंगे और अन्य पार्टियों को 2 पर्सेंट वोट मिल सकते हैं।
