शेयर बाजार के खेल खिलाड़ी N0.1 में नए हफ्ते की शुरुआत के साथ नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Anand Rathi Sec के मेहुल कोठारी, Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी और LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा के बीच मुनाफा और रिटर्न कमाने के लिए मुकाबला हो रहा है। मेहुल कोठारी पहली बार इस खेल का हिस्सा बने रहे हैं। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और दर्शक पैसा बनाते हुए नजर आ सकते हैं।
चौथे दिन की खिलाड़ियों की टॉप कॉल्स
चौथे दिन की मेहुल कोठारी की टॉप कॉल HDFC BANK रही जिसने 4.2% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल UFLEX रही जिसने 4.9% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर क्या रहे खिलाड़ियों की रिटर्न
चौथे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 14.87% के रिटर्न दिये
चौथे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 7.84 के रिटर्न दिये
चौथे दिन की समाप्ति पर मनीष शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 13.19% के निगेटिव रिटर्न दिये
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाए हुए स्टॉक्स
Anand Rathi Sec के मेहुल कोठारी का कमाई वाला स्टॉकः BUY Mazagon Dock Ship
मेहुल ने कहा कि इसमें 267 के स्तर पर 262 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 275 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः BUY L&T Infotech
प्रदीप ने कहा कि इसमें 5945 रुपये के स्तर पर 5744 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में 6475 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाई वाला स्टॉकः SELL Cipla
मनीष ने कहा कि इस स्टॉक को 918 रुपये के स्तर पर बेचें और इसमें 940 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः BUY Info Edge
प्रदीप ने कहा कि इसमें 6815 रुपये के स्तर पर 6530 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में 7690 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।