आज के कारोबार में बाजार के 10 खास स्टॉक्स जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

खबरों के आधार चुने गये 10 खास स्टॉक्स जहों आज के कारोबार में हो निवेशकों की नजर

अपडेटेड May 12, 2021 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये दस खास बातें या ऐसे दस स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।

    1- ADANI GROUP STOCKS / MSCI ADDITION WALE STOCKS

    आज अडाणी ग्रुप पर फोकस रहेगा क्योंकि Adani Ent, Adani Total समेत 6 कंपनियों की MSCI इंडेक्स में एंट्री हुई है

    2- M&M / AUTO STOCKS

    M&M पर भी विशेष ध्यान होगा क्योंकि Q1 के वॉल्यूम में तिमाही दर तिमाही आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट संभव है।

    3- DR REDDYS / GLAND PHARMA


    आज के कारोबार में DRL, Gland Pharma पर फोकस, US में Ertapenem इंजेक्शन लॉन्च किया

    4- GODREJ CONSUMER

    दिग्गज Godrej Consumer के अच्छे नतीजे रहे हैं और वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है।

    5- SIEMENS

    मार्च तिमाही में Siemens ने अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी की आय 32 प्रतिशत बढ़ी है।

    6- LINDE INDIA

    LINDE INDIA का अच्छा प्रदर्शन रहा है और आय में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी नजर आई।

    7-ASIAN PAINTS / PIDILITE

    Asian Paint के नतीजे आज आयेंगे। कंपनी की आय में 30 प्रतिशत उछाल संभव है। Pidilite के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

    8- JSPLUPL

    आज के कारोबार में JSPL और UPL पर नजर रखें क्योंकि आज दोनों कंपनियों के नतीजे आएंगे।

    9- VOLTAS / TATA POWER

    दोनों दिग्गज कंपनियां Voltas और Tata Power भी आज Q4 के नतीजे पेश करेंगी।

    10- RIL / BHARTI / VODA IDEA

    आज बाजार में टेलीकॉम शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि फरवरी में Reliance Jio ने 42.6 लाख ग्राहक जोड़े हैं।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।