आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मनीकंट्रोल से कहा कि निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में अभी ऊपर जाने की संभावनाएं बाकी हैं। वहीं आईटी और ऑयल एंड गैस से अभी कुछ समय दूर रहने की सलाह होगी। इसकी वजह ये है कि इनमें हालिया तेजी के बाद अब कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। इस बातचीत में उन्होंने आग कहा कि आने वाले हफ्तों में कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी तरह कुछ स्पेसफिक मेटल स्टॉक भी अब हाल में आई गिरावट के बाद ट्रेडर्स के रडार पर रह सकते हैं।
बाजार की आगे की दिशा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय निफ्टी के लिए कुछ मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो अगर निफ्टी 18,300 के ऊपर बंद रहने में कामयाब रहता है तो इसमें हमें जल्द ही 18,800 और 19,000 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 18,000 और 17,800 के बीच मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।
बैंकिंग स्पेस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी इस समय अपने बड़े हर्डल के आसपास घूम रहा है। एक बार यह बाधा टूटने के बाद बैंक निफ्टी में और तेजी देखने को मिलेगी। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार की बड़ी पिक्चर पर नजर डालें तो काफी व्यापक संभावनाएं दिख रही हैं। निवेशकों को सलाह होगी कि वो गिरावट पर निवेश की रणनीति अपनाएं। हालांकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो कुछ थोड़ा देर ठहर कर इंतजार करें। एक बात शॉर्ट टर्म बॉटम बन जाने के बाद फिर से बाजार में किस्मत अजमाएं।
मेहुल कोठारी की निवेश सलाह
IDFC First Bank - मेहुल की राय है कि इस स्टॉक में 50 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसके लिए 45 रुपये का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। 3-5 हफ्ते में यह शेयर 60 रुपये जाता नजर आ सकता है।
PC Jeweller- यह स्टॉक मेहुल कोठारी की टॉप पिक्स में शामिल है। उनकी सलाह है कि 29 रुपये के आसपास मिलने पर इसमें खरीदारी करें। 26 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं। 3-5 हफ्ते में यह शेयर 35 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
Reliance Industries – रिलायंस पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में अब कुछ थकावट सी नजर आ रही है। नजीतों के बावजूद हमारी राय है कि 2500 रुपये के आसपास के किसी गिरावट का इंतजार करें। यह लेवल मिलने पर ही इसमें नई खरीद करें। जिनके पास ये शेयर हैं, वो बने रहें।