Barbeque Nation के स्टॉक्स 2 दिनों में 38% से अधिक उछले, कंपनी की इस घोषणा से ऑल-टाइम हाई पर शेयर

BSE आज Barbeque Nation के शेयर में 18% से अधिक की तेजी आई जिससे कंपनी के शेयर आज अपने ऑल-टाइम हाई 912.20 रुपये तक पहुंच गए

अपडेटेड May 27, 2021 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट में रेस्टोरेंट चेन बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटेलिटी (Barbeque Nation Hospitality) का ड्रीम रन जारी है। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में ही कंपनी के शेयर 38% उछल चुके हैं। यानी इन दो दिनों में निवेशकों को प्रति शेयर 258 रुपये का मुनाफा हुआ है। आज जहां कंपनी के शेयर 18% उछले, वहीं मंगलवार के Barbeque Nation के स्टॉक्स में 20% का अपर सर्किट लगा था, हालांकि इसके शेयर मंगलवार को 14.93% की तेजी के साथ 760 रुपये पर बंद हुए थे।


Barbeque Nation को मार्च तिमाही में जबरदस्त फायदा हुआ है। इस शानदार रिजल्ट के कारण मंगलवार को कंपनी के शेयर में 20% तक की उछाल आई थी। लेकिन आज कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 738 रुपये पर खुले। Barbeque Nation ने आज देशभर में 20 नए स्टोर खोलने का घोषणा की, जिसके बाद इसके शेयर एक बार फिर बुल पर सवार हुए और इसके शेयर 18.04% चढ़कर BSE पर 897.35 रुपये और NSE पर 886.20 रुपये पर बंद हुए।


कंपनी के शेयर में आई इस जबरदस्त उछाल से इसके स्टॉक्स अपने ऑल-टाइम हाई 912.20 रुपये तक पहुंच गए। हालांकि आज कंपनी के शेयर ने 707.30 रुपये के मिमिमम लेवल को भी छुआ, लेकिन नए स्टोर खोलने का घोषणा के बाद इसके शेयर आसमान पर पहुंच गए।



ऐसे रहे Q4 के नतीजे


FY21 के Q4 में Barbeque Nation के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 18.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 226 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 190 करोड़ रुपये रहा था। FY21 की मार्च तिमाही में Barbeque Nation का कंसोलिडेट ने प्रॉफिट 6.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY20 के Q4 में कंपनी को 27 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।


Barbeque Nation का ऑपरेटिंग मार्जिन यानी EBITDA मार्जिन Q4 में सालाना आधार पर 128% बढ़कर 56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि कंपनी के मार्जिन में 24% की उछाल आई है। इस शानदार नतीजे के कारण कंपनी के स्टॉक्स में आई इस तेजी से कंपनी के शेयर 7 अप्रैल को शेयर मार्केट में अपनी लिस्टिंग प्राइस से 56% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।


आपको बता दें कि मार्च, 2021 में Barbeque Nation ने IPO के जरिये 452 करोड़ रुपये जुटाये थे और इसका पब्लिक इश्यू 6 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, कंपनी की स्टॉक मार्केट में डिस्काउंट पर यानी 492 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई थी। जबकि IPO में इसका इश्यू प्राइस 500 रुपये था। लेकिन तब से अब तक कंपनी ने 80% रिटर्न दिया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।