Buzzing Stocks: आज खबरों और फोकस में रहने वाले Tech Mahindra, Eicher Motors, Hero Moto और अन्य स्टॉक्स

टॉप स्टॉक्स और अहम खबरें जिन पर आज कारोबारी समय में होनी चाहिए आपकी नजर

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जानते हैं ऐसे टॉप स्टॉक्स जो सुर्खियों में हैं और जिन पर आज पूरे दिन भर बाजार की नजरें रहेंगी। इन खबरों को जानने के बाद इन स्टॉक्स में निवेश का निर्णय लेने में निवेशकों और ट्रेडर्स को मदद मिलेगी। इसके साथ ही ये ऐसे स्टॉक्स हैं जिनकी कंपनियां किसी न किसी वजह से बाजार खुलने के पहले से ही सुर्खियों में हैं।

    India Glycols | बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक डब्ल्यूएचवी-ईएएम इंटरनेशनल स्मॉल कैप इक्विटी फंड (WHV-EAM International Small Cap Equity Fund) ने एनएसई (NSE) पर कंपनी में 1,86,947 इक्विटी शेयरों को 830.22 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा है।

    Just Dial | बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक नालंदा इंडिया इक्विटी फंड (Nalanda India Equity Fund) ने एनएसई पर कंपनी में अतिरिक्त 5,97,482 इक्विटी शेयर 990.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।

    Indian Hume Pipe Company | केयर ने कंपनी की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं पर एक बार फिर ए क्रेडिट रेटिंग दी है लेकिन आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया।

    JSW Steel | कंपनी ने Neotrex Steel के जारी किये हुए और paid-up इक्विटी शेयर पूंजी का 80 प्रतिशत और जीरो कूपन CCDS का अधिग्रहण किया।

    Hero Motocorp | कंपनी ने सितंबर 2021 में कुल 5,30,346 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे जबकि सितंबर 2020 में कुल 7,15,718 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे थे।


     Buzzing Stocks: मार्केट में शुक्रवार को Zee, पारस डिफेंस, मारुति सुजुकी और फोकस वाले अन्य स्टॉक्स

    Tech Mahindra | कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टेक महिंद्रा जीएमबीएच (Tech Mahindra GmbH) के जरिये बेरिस कंसल्टिंग जीएमबीएच (Beris Consulting GmbH) में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    Eicher Motors | कंपनी ने सितंबर 2021 में 33,529 मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो सितंबर 2020 में बेची गई 60,331 मोटरसाइकिलों से कम है।

    Aurobindo Pharma | एन गोविंदराजन (N Govindarajan) ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के बोर्ड में प्रबंध निदेशक और निदेशक (Managing Director and a Director) के पद से इस्तीफा दे दिया।

    Ambuja Cements | कंपनी ने राजस्थान के नागौर जिले में अपने मारवाड़ सीमेंट प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।

    Ceat | कंपनी ने टायर्सनमोर (Tyresnmore) में अतिरिक्त 1.83 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए टायरसनमोर में 1,40,00,000 रुपये और निवेश करने के लिए इसके साथ चौथा करार किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।