महंगे क्रूड ने आज बाजार की तेजी पर ब्रेक लगाने का काम किया। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 84 अंको से ज्यादा की गिरावट के साथ 11642 के नीचे बंद हुआ है। सेंसेक्स में भी करीब 324 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल की तेजी और रुपये में कमजोरी ने बाजार पर दोहरा दबाव बनाने का काम किया है। बैंक शेयरों में भी बिकवाली हावी रही और बैंक निफ्टी करीब 299 अंक टूटा है। मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला है।
