28 अगस्त को क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बढ़त जारी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप बढ़कर 2.11 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है । इसमें पिछले 24 घंटों में 4.87 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं पिछले 24 घंटों में टोटल क्रिप्टो मार्केट का वॉल्यूम बढ़कर 108.97 अरब डॉलर पर रहा जो 1.90 फीसदी की गिरावट दर्शाता है।
बिटकॉइन का वर्तमान भाव 49,096.71 डॉलर पर नजर आ रहा है। वर्तमान में इसका डोमिनेसस ( dominance) 41.75 फीसदी है जो एक दिन में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्शाता है।
28 अगस्त को सबुह 7.39 बजे के चार्ट पर नजर डालें तो बिटकॉइन का भाव 24 घंटे में 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 49,044.81 पर नजर आ रहा था। वहीं Ethereum ETH का भाव 4.07 फीसदी के साथ 3,252.46 डॉलर पर नजर आ रहा था जबकि Cardano ADA का भाव 10.12 फीसदी की बढ़त के साथ 2.86डॉलर पर था। वहीं Binance Coin BNB का भाव 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 489.38 डॉलर पर नजर आ रहा था।
वहीं Tether USDT का भाव बिना किसी बढ़त के 1 डॉलर पर नजर आ रहा था। वहीं XRP XRP का भाव 7.45 फीसदी की बढ़त के साथ 1.17 डॉलर पर है जबकि Dogecoin DOGEका भाव 8.41 फीसदी की बढ़त के साथ 0.30 डॉलर पर नजर आ रहा था।
इधर सबुह 7.39 बजे USD Coin USDC का भाव बिना किसी बढ़त के 1.00 डॉलर पर नजर आ रहा था जबकि Polkadot DOT का भाव 6.08 फीसदी की बढ़त के साथ 26.24 डॉलर पर था। वहीं Solana SOL का भाव 10.45 फीसदी की बढ़त के साथ 87.90डॉलर पर था।