Paytm Q4 Resuts: पेटीएम को ₹183 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू भी बढ़ा; फोकस में रहेगा स्टॉक

Paytm Q4 Resuts: फिनटेक कंपनी Paytm ने Q4 में ₹183 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया और पूरे साल में पहली बार लाभ में आई। रेवेन्यू और फाइनेंशियल सर्विसेज में तेज ग्रोथ दिखी। PPBL संकट के बावजूद बिजनेस रिकवरी ने स्टॉक को फोकस में ला दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 06, 2026 पर 10:15 PM
Story continues below Advertisement
Paytm का रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर ₹2,264 करोड़ हो गया।

Paytm Q4 Resuts: फिनटेक दिग्गज Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने ₹183 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। Paytm ने पूरे वित्त वर्ष में पहली बार ₹552 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है।

इससे पहले FY25 में कंपनी को ₹663 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹545 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि दिसंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफा थोड़ा कम रहा, क्योंकि उस समय ₹225 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया गया था।

फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी


Paytm के प्रदर्शन में सुधार के पीछे कई वजहें हैं। पेमेंट ट्रांजैक्शन की संख्या और वैल्यू बढ़ी है, मर्चेंट सब्सक्रिप्शन (खासतौर पर साउंडबॉक्स) बढ़े हैं और फाइनेंशियल सर्विसेज का बिजनेस भी तेजी से बढ़ा है।

फाइनेंशियल सर्विसेज से कंपनी की कमाई 52 प्रतिशत बढ़कर ₹2,593 करोड़ हो गई, जो हाई मार्जिन सेगमेंट माना जाता है।

Paytm के रेवेन्यू में उछाल

मार्च तिमाही में Paytm का रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर ₹2,264 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹1,912 करोड़ था। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹2,194 करोड़ था, यानी इसमें भी हल्की बढ़त देखी गई।

पूरे साल की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशत बढ़कर ₹8,437 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹6,900 करोड़ था। हालांकि यह FY24 के ₹9,978 करोड़ से अब भी कम है।

Paytm का मर्चेंट GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) 27 प्रतिशत बढ़ा है, जो प्लेटफॉर्म पर बढ़ती एक्टिविटी को दिखाता है।

PPBL का असर और आगे की स्थिति

हाल ही में RBI ने Paytm Payments Bank Limited (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। यह One97 Communications की सहयोगी कंपनी थी और Paytm ऐप के लिए बैकएंड बैंकिंग ऑपरेशन संभालती थी।

जनवरी 2024 में लगे बैन के बाद PPBL कोई बैंकिंग काम नहीं कर पा रहा था, जिससे FY25 में कंपनी के रेवेन्यू पर असर पड़ा। अब कंपनी ने अपने पेमेंट और बैंकिंग ऑपरेशन के लिए कई प्राइवेट बैंकों के साथ साझेदारी कर ली है।

Paytm का कहना है कि PPBL के बंद होने का अब कोई बड़ा वित्तीय असर नहीं है, क्योंकि यह ऑपरेशन पिछले दो साल से लगभग बंद है। हालांकि RBI के सख्त रुख को लेकर कुछ एनालिस्ट्स ने चिंता भी जताई है।

Meesho Q4 Results: 88% कम हुआ मीशो का घाटा, रेवेन्यू में तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।