देश में आई आर्थिक सुस्ती पर सबसे पहले GDP में गिरावट आई। इसके बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार में भी रिकॉर्ड कमी आई है। पिछले एक हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छूने के बाद 23 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में 1.45 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 429.05 अरब डॉलर रह गया है। इसकी वजह फॉरेन करेंसी एसेट में गिरावट आना बताया जा रहा है। RBI की एक रिपोर्ट में इन आंकड़ों की जानकारी दी गई है। बता दें कि इसके पहले के हफ्ते में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.08 करोड़ डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 430.501 अरब डॉलर पर आ गया था, लेकिन तब भी यह 430 अरब डॉलर के स्तर से अधिक बना हुआ था। इससे पहले नौ अगस्त को खत्म हुए पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 430.572 अरब डॉलर की हाइएस्ट ऊंचाई को छू गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट में 1.20 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अब यह 397.13 अरब डॉलर रह गया है। इस दौरान गोल्ड के भंडार में भी गिरावट आई है। गोल्ड भंडार 24.32 करोड़ डॉलर से घटकर 26.87 अरब डॉलर रह गया है। इसी तरह इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड (IMF) के साथ स्पेशल विड्रॉल अधिकार 45 लाख डॉलर घटकर 1.433 अरब डॉलर रह गया।  IMF में देश का मुद्रा भंडार भी 42 लाख डॉलर घटकर 3.621 अरब डॉलर रह गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।