देश में सोना एक दिन की गिरावट देखने के बाद फिर तेज हो गया है। 11 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 152360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी है। 11 अप्रैल की सुबह भाव बढ़कर 260100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,800 रुपये या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।