Devyani International के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 56.67% ऊपर 141 रुपए पर लिस्ट हुए

Devyani International ने शेयरों की लिस्टिंग से पहले कोस्टा कॉफी के साथ रिवाइज्ड डील की

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement

Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर इश्यू प्राइस से 56.67% ऊपर 141 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 90 रुपए था। जबकि NSE पर इसकी लिस्टिंग 56 फीसदी प्रीमियम के साथ 140.90 रुपए पर हुई है। बाजार के एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि कंपनी की लिस्टिंग 50 फीसदी के आसपास हो सकती है।    

लिस्टिंग से पहले Devyani International ने अपने मौजूदा पार्टनर कोस्टाकॉफी के साथ रिवाइज्ड डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। यह डील 14 अगस्त को हुई थी। इस एग्रीमेंट के तहत Devyani International को देशभर में चरणबद्ध तरीके से कोस्टा कॉफी के स्टोर शुरू करने का अधिकार मिला है। इस एग्रीमेंट में अभी 5 साल के लिए डेवलपमेंट राइट मिला है, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जा सकता है। 

कंपनी ने 1828 करोड़ रुपए क IPO जारी किया था। इसमें से 440 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी हुआ था। जबकि 1398 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए हैं।

Krsnaa Diagnostics के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 7.44% ऊपर लिस्ट हुए, लिस्टिंग के हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड

कंपनी अपने फंड का इस्तेमाल नेटवर्क के विस्तार में करेगी। कंपनी डिलीवरी चैनल भी बढ़ाना चाहती है और टेक्नोलॉजी पर भी निवेश बढ़ाएगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी क्षमता विस्तार पर भी फोकस करेगी।

Devyanai International के पास देश में पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी और KFC की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ था। यह IPO 116.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यानी कंपनी के 11.25 करोड़ शेयरों के बदले 1313.79 करोड़ बोली लगी थी।

रिटेल इनवेस्टर्स को Devyani International का इश्यू काफी पसंद आ रहा है। छोटे निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा अब तक 18.74 गुना भर चुका है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व पोर्शन में 1.92 बोली लग चुकी है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।