Exxaro Tiles के शेयर 5% प्रीमियम के साथ 126 रुपए पर लिस्ट हुए, लिस्टिंग के बाद आई मामूली तेजी

Exxaro Tiles के शेयर लिस्टिंग के बाद 132.20 रुपए तक गए जो इश्यू प्राइस से 10% ज्यादा है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement

Exxaro Tiles के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार को 5% प्रीमियम के साथ हुई हे। BSE और NSE पर Exxaro Tiles के शेयर 5 फीसदी ऊपर 126 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 120 रुपए था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 132.20 रुपए तक गए। सुबह 10.10 मिनट पर BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 10% ऊपर 132 रुपए पर ट्रेड कर रह थे। 

Exxaro Tiles की लिस्टिंग T2T सेगमेंट में हुई है क्योंकि इसके इश्यू का साइज 250 करोड़ रुपए से कम था। कंपनी ने 161 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू जारी किया था।

Devyani International के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 56.67% ऊपर 141 रुपए पर लिस्ट हुए

कंपनी के IPO का P/E 35 था जो कजारिया सेरेमिक्स और सोमानी सेरेमिक्स जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसा था।

विटरीफाइड टाइल्स कंपनी Exxaro Tiles का इश्यू 23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू  4 अगस्त को खुला और 6 अगस्त को बंद हुआ था।

Exxaro Tiles वेटरिफाइड टाइल्स बनाती है। कंपनी 2007-08 में एक भागीदारी फर्म के साथ शुरु हुई थी। शुरुआत में यह टाइल्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले (frit) फ्रिट का उत्पादन करती थी । बाद में यह खुद ही विट्रोफाइड टाइल्स बनाने लगी। कंपनी दो तरीक के टाइल्स बनाती है। ये हैं डबल चार्ज और ग्लेज्ड वेट्रोफाइड टाइल्स। कंपनी 1000 डिजाइन में टाइल्स बनाती है।



24 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में कंपनी का  2000 डीलर्स का नेटवर्क है। गुजरात में कंपनी की 2 उत्पादन इकाईयां है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता है 1.32 करोड़ वर्ग मीटर प्रतिवर्ष। घरेलू बाजार के अलावा कंपनी दुनिया के करीब 12 देशों में एक्सपोर्ट करती है। इसमें Poland, United Arab Emirates, Italy और Bosnia शामिल हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।