आज बाजार में 15 हफ्ते की सबसे शानदार वीकली एक्सपायरी हुई। निफ्टी 158 अंक चढ़कर 17,230 के पार बंद हुआ। सेंसेक्स भी 514 अंको की बढ़त के साथ 57,850 के स्तर को छूने में कामयाब रहा। साथ ही निफ्टी बैंक में 257 अंको की बढ़त दर्ज की गई। आज के सेशन में FMCG,IT और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
HDFC Life Insurance | CMP: Rs 760 | कल होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग के पहले आज HDFC Life के शेयरों में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया है कि 3 सितंबर 2021 को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग में जिसमें प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा।
Vodafone Idea | CMP: Rs 7.20 | आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group (ABG) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ( Kumar Mangalam Birla) के टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से मिलने की खबर के बीच वोडाफोन आइडिया का शेयर भाव (Vodafone Idea share price) आज 17 फीसदी से ज्यादा भागा। VIL आज BSE पर 1.05 रुपए यानी 17.24 फीसदी की बढ़त के साथ 7.14 के स्तर पर बंद हुआ। आज इस शेयर नें इंट्राडे में 7.29 रुपए का हाई छुआ।
Mahindra and Mahindra | CMP: Rs 755 | आज यह स्टॉक 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। दूसरी ऑटो कंपनियों की तरह ही M&M को भी सेमीकंडक्टर शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कंपनी को उत्पादन में कटौती का ऐलान करना पड़ा है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह सितंबर में लगभग 7 दिनों के नो प्रोडक्शन डेज का पालन करेगी, क्योंकि इसके ऑटोमोटिव डिवीजन को सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दुनिया के कुछ हिस्सों में Covid-19 लॉकडाउन के कारण सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई घट गई है।
Kotak Mahindra Bank | CMP: Rs 1,788.40 | बैंक ने एयरटेल पेमेंट बैंक 20,00,00,000 इक्टिवटी शेयर भारती एंटरप्राइजेज को 294.8 करोड़ में बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसके चलते आज यह शेयर 2 फीसदी भागकर बंद हुआ है।
Kitex Garments | CMP: Rs 164.10 | तेलंगाना सरकार से विस्तार योजना को मंजूरी मिलने के बाद आज यह शेयर 10 फीसदी भागा।
Adani Ports | CMP: Rs 753.55 | कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि अगस्त महीने में अदानी पोर्ट ने 23.32 MMT कार्गो हैंडलिंग की है। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की कार्गो हैंडलिंग में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस खबर के चलते आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ।
BLS International | CMP: Rs 218.90 | कंपनी ने फिलीपीन्स सरकार के साथ ई-पासपोर्ट रिनुअल सर्विस के लिए एक करार किया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर 7 फीसदी भागा।