बाजार में आज मुनाफे का मंगलवार रहा। निफ्टी पहली बार 16,100 के पार चला गया। मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े। HDFC,INOSYS, TCS और AXIS BANK ने बाजार में जोश भरा। आज बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयरों में तेजी रही। IT,पावर, तेल-गैस शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में 10 हफ्ते की बड़ी तेजी रही। आज निफ्टी में 21 मई के बाद सबसे बड़ी तेजी आई।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
IndusInd Bank | CMP: Rs 1,022.45 | आज इस शेयर में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बैंक की आरबीआई ने agency bank के तौर पर एक पैनल में शामिल किया है। इससे IndusInd Bank सरकारी कामकाज से संबंधित ट्रांजैक्शन कर सकेगा।
Bharti Airtel | CMP: Rs 578.35 | इस शेयर में भी आज 2 फीसदी की तेजी रही। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल का प्रॉफिट जून तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 62 फीसदी घटकर 284 करोड़ रुपए रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 759 करोड़ रुपए था। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 15,933 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। जून तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 15 फीसदी बढ़कर 23,290 करोड़ रुपए से 26854 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का दावा है कि 1 जनवरी 2021 को मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज खत्म होने के बाद कंपनी की आमदनी 21.2 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है।
HDFC | CMP: Rs 2,555 | एचडीएफसी ने 30 जून 2021 के तिमाही नतीजे पेश कर दिए है। इस अवधि में कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। जून तिमाही में कंपनी को 3,000.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,898.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था। अच्छे नतीजों के दम पर आज ये शेयर 3 फीसदी से ज्यादा भागा।
Barbeque Nation | CMP: Rs 931.05 | जून तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 60.5 करोड़ रुपए से कम होकर 43.9 करोड़ रुपए पर आ गया है। इस खबर के चलते इस शेयर में आज 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
Adani Ports | CMP: Rs 707 | अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने मंगलवार को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT(कर चुकाने के बाद मुनाफा) प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 72 फीसदी बढ़कर 1307 करोड़ रुपए रही। कंपनी के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा हैं। जून तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.6 फीसदी बढ़ा। कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम साल-दर-साल आधार पर 99 फीसदी बढ़कर 4557 करोड़ रुपए रही। यह भी एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर है। ये शेयर 2 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है।
Kansai Nerolac | CMP: Rs 635 | 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 114.1 करोड़ रुपए पर और कमाई 638.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,402.8 करोड़ रुपए पर आ गई है। आय ये स्टॉक भी हके निशान में बंद हुआ है।
Indian Overseas Bank | CMP: Rs 23.30 | ये स्टॉक आज 3 फीसदी टूटा है। पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 120 Cr से बढ़कर 330 Cr करोड़ रुपए और NII 1412 Cr से बढ़कर 1496 Cr करोड़ रुपए पर रही है। ग्रॉस NPA 11.69% से घटकर 11.48% और नेट NPA 3.58% से घटकर 3.15% पर आ गया है। प्रोविजनिंग 1380 Cr से घटकर 868 Cr करोड़ पर और NPA प्रोविजनिंग 711 Cr से बढ़कर 1010 करोड़ पर आ गई है।