मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में आज गिरावट देखने को मिली और कारोबार के अंत में बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 456.09 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 61259.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 152.15 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 18,266.60 के स्तर पर बंद हुआ।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Jubilant Foodworks | CMP: Rs 3,965.65 | दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज इस शेयर में मुनाफा वसूली देखने को मिली और ये 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 76.9 करोड़ रुपये 121.52 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 805.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,101 करोड़ रुपये रही है जबकि EBITDA मार्जिन 26.6% से घटकर 26% पर रही है। वहीं EBITDA 214.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 286 करोड़ रुपये पर आ गई है।
IPCA Laboratories | CMP: Rs 2,290 | शेयर विभाजन की खबरों के बीच आज ये शेयर भी 2 फीसदी टूटा है। IPCA लैबरोटीज ने बुधवार को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग शनिवार को 13 नवंबर 2021को होगी। जिसमें कंपनी के एक शेयर को 2 शेयर में तोड़ने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही इस बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अंतरिम डेविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए 23 नवंबर रिकॉर्ड डेट होगी।
ACC | CMP: Rs 2,260.10 | ये शेयर आज हरे निशान में बंद हुआ है। तीसरी तिमाही में ACC का मुनाफा करीब 24% उछला है। कंपनी की REVENUE में भी 6% की तेजी नजर आई है। वॉल्यूम ग्रोथ मामूली बढ़त के साथ 6.57 million टन पर पहुंचा है।
Nestle India | CMP: Rs 19,258.40 | ये स्टॉक आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.2 फीसदी बढ़कर 617.4 करोड़ रुपए पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 587.1 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 625 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 9.6 फीसदी की बढ़त के साथ 3,882.6 करोड़ रुपए रही है। जबकि इसके 3,860 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 3,541.7 करोड़ रुपए रही थी।
NBCC India | CMP: Rs 46.15 |आज इस शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को 375.30 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेशन के लिए चुना गया है।
Honeywell Automation | CMP: Rs 42,420 |ये स्टॉक भी आज कमजोरी के साथ बंद हुआ है। कंपनी ने बताया है कि उसके बेंगलूरू सेफ सिटी प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार की तरफ से घोषित निर्भया फंड के तहत बोली जीतनें में कामयाबी मिली है। ये प्रोजेक्ट 496.57 करोड़ रुपए का है।
Rallis India | CMP: Rs 282.45 | Q2FY22 में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की दूसरी तिमाही के 82.95 करोड़ रुपए से घटकर 56.49 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस खबर के चलते आज ये शेयर 7 फीसदी टूटा है।