इकोनॉमी (ECONOMY) में रिकवरी (RECOVERY) की रफ्तार बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। दूसरी तिमाही में कंपनियों के एडवांस टैक्स (ADVANCE TAX)में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस साल HDFCने दोगुने से ज्यादा एडवांस टैक्स दिया है। इस साल ने HDFCने 1100 करोड़ रुपए का Q2 एडवांस टैक्स जमा किया है। जबकि पिछले साल इसने 500 करोड़ रुपए Advance Tax दिया था। इसके साथ ही PNB,ICICI BANK, SBI,TCS ने भी 40 से 100% ज्यादा Advance Tax जमा किया है।
दूसरी कंपनियों और बैंकों पर नजर डालें तो SBI ने Q2 के लिए 3834 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 28.80% ज्यादा है। इसी अवधि के लिए TCS ने 2,330 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 31.60% फीसदी ज्यादा है। वहीं, ICICI BANK ने 1,600 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 33.30% फीसदी ज्यादा है। NTPC ने 960 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 21% फीसदी ज्यादा है। इसी तरह CANARA BANK ने 850 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 41.70% फीसदी ज्यादा है।
TECH MAHINDRA ने 430 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 22% फीसदी ज्यादा है। वहीं, HERO MOTOCORP ने 250 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 41.20% फीसदी ज्यादा है। जबकि PNB ने 313 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 123.60% फीसदी ज्यादा है। इसी तरह P&G ने 62 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 67.50% फीसदी ज्यादा है।