BigBloc Construction: बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹162.01 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹123.67 करोड़ था। कंपनी ने अक्टूबर 2026 में अब तक का सबसे अधिक मासिक टर्नओवर और बिक्री भी दर्ज की।
EBITDA में 201% की बढ़ोतरी
पहली छमाही में कंपनी का EBITDA 201.4% बढ़कर ₹9.61 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹3.19 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 2.58% से बढ़कर 5.93% पहुंच गया। वहीं, कंपनी का नेट लॉस 57.2% घटकर ₹3.47 करोड़ रह गया। H1 FY26 में यह ₹8.11 करोड़ था।
दूसरी तिमाही में भी बेहतर प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन का ऑपरेशनल रेवेन्यू 23.1% बढ़कर ₹82.86 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹67.32 करोड़ था।
इस दौरान EBITDA 75.7% बढ़कर ₹3.33 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 2.82% से बढ़कर 4.02% रहा। कंपनी का नेट लॉस भी घटकर ₹2.75 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹3.15 करोड़ था।
Q2 FY27 में कंपनी की कुल क्षमता का इस्तेमाल 69% रहा। बिगब्लॉक बिल्डिंग एलिमेंट्स में यह 88% और सियाम सीमेंट बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीज में 38% रहा।
विस्तार और लागत पर कंपनी का फोकस
बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शनके डायरेक्टर और CFO मोहित साबू ने कहा कि रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी के साथ घाटे में कमी कारोबार की बेहतर स्थिति को दिखाती है। अक्टूबर में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी को आगे की ग्रोथ का भरोसा मिला है। हालांकि, चूने और कोयले की बढ़ती लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।
कंपनी ऑटोमेशन बढ़ाने के साथ AAC वॉल पैनल और निर्माण रसायनों के कारोबार को मजबूत कर रही है। इंदौर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इससे मध्य भारत में विस्तार के अवसर मिलेंगे।
बिगब्लॉक ने अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की छतों पर 3.5 मेगावाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए हैं। कंपनी का लक्ष्य ऊर्जा की बचत, लागत कम करना और कार्बन उत्सर्जन घटाना है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।