हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को आए अपने एक बयान में कहा है कि 20 जून को होने वाले गंगा दशहरा स्नान को निरस्त कर दिया गया है और जिले की सीमाओं को 20 जून को सील किए जाने की तैयारी है जिससे की दूसरे जिलों और राज्यों से आनेवाले लोग जिले में प्रवेश ना कर पाएं। प्रशासन ने यह फैसला कोविड-19 महामारी के फैलते संक्रमण से निपटने के लिए लिया है।
हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा है कि श्रीगंगा सभा और हरिद्वार के धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों से सलाह मशवीरे के बाद गंगा दशहरा को प्रतिकात्मक रुप से मनाने का फैसला लिया है।
कमलेश उपाध्या ने यह भी कहा कि हरिद्वार की सीमाएं दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बंद रहेंगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की की वो अपने घरों में गंगा दशहरा सेलिब्रेट करें और सरकार द्वारा निर्धारित कोविड- प्रोटोकोल का पालन करें।
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कोविड-19 से निपटने के लिए जारी दिशा-निदेर्शों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि गंगा दशहरा हिंदुओं का एक अहम पर्व है जो जेष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरीं थी।