संवत 2077 की समाप्ति तेजी के साथ हुई है। इस साल निफ्टी और सेसेंक्स दोनों ने रिकॉर्ड हाई बनाया। सेसेंक्स पहली बार 60,000 को पार 62,000 तक पहुंचा। वहीं निफ्टी पहली बार 18000 को पार करता हुआ दिखा।
संवत 2077 की समाप्ति तेजी के साथ हुई है। इस साल निफ्टी और सेसेंक्स दोनों ने रिकॉर्ड हाई बनाया। सेसेंक्स पहली बार 60,000 को पार 62,000 तक पहुंचा। वहीं निफ्टी पहली बार 18000 को पार करता हुआ दिखा।
संवत 2078 दिवाली के दिन से संवत 2078 की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच HDFC Securities ने निफ्टी मे शामिल 2 स्टॉक में सिफारिश की है। इसमें से एक ऑटो स्टॉक है और एक पीएसयू बैंक है। आइए डालते है इनपर एक नजर।
SBI-एसबीआई में एचडीएफसी सिक्योरिटीज की 572 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस शेयर में यहां से 8 फीसदी तक की तेजी आसानी से देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यह स्टॉक 530.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एसबीआई ने हाल ही में अपने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे। बैंक के नतीजे काफी बेहतर रहें है। कंपनी का मुनाफा सालाान आधार पर 67 फीसदी बढ़कर 7,626.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 4,574 करोड़ रुपये पर रहा था। गौरतलब है कि CNBC-TV18 के पोल में बैंक के मुनाफे के 7,737.8 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 10.6 फीसदी बढ़कर 31,183.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 28181.5 करोड़ रुपये पर रही है । वहीं CNBC-TV18 के पोल में बैंक में इसके 28,751.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.32 फीसदी से घटकर 4,90 फीसदी पर और नेट एनपीए 1.77 फीसदी से घटकर 1.52 फीसदी पर रहा है।
Tata Motors- टाटा मोटर्स मे एचडीएफसी सिक्योरिटी की 560 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का मानना है कि इस स्टॉक में उसके करेंट लेवल से 14 फीसदी तक का असपाइड आसानी से देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह शेयर 490 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।
बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे थे इसके बावजूद एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है।
चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी के कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ा है। वित्त वर्ष 2022 का दूसरी तिमाही में 45 अरब रुपये का घाटा हुआ है लेकिन कंपनी के प्रबंधन को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से स्थितियों में सुधार आता दिखेगा और प्रोडक्शन में बढ़ोतरी नजर आएगी। आगे कंपनी को नई लॉन्चिंग से भी फायदा मिलेगा इसके अलावा कंपनी को इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस से भी फायदा होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।