Clean Max Enviro Energy: ब्लॉक डील में बिके ₹1199 करोड़ के शेयर, कीमत 6% तक लुढ़की

Clean Max Enviro Energy Solutions मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। स्टॉक को कवर करने वाली सभी 9 ब्रोकरेज फर्मों ने "बाय" रेटिंग दी है। हाल ही में मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग और 1,700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Clean Max Enviro Energy Solutions में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में ब्लॉक डील्स के जरिए 87.97 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों का लेनदेन 1,363 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस हिसाब से डील की कुल वैल्यू 1,199 करोड़ रुपये रही। शेयरों को किसने बेचा और किसने खरीदा, इसे लेकर अभी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है।

हालांकि CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि Augment India Holdings 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी या 85 लाख शेयर बेच सकती है। डील का साइज 1,062.8 करोड़ रुपये होने की बात कही गई थी। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,079.88 करोड़ रुपये का था।

कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का कहना है कि भारत के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) नॉन-डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत होने का अनुमान है। भारत में हाइपरस्केलर बिजनेस में Clean Max की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत है। Clean Max की AI और डेटा सेंटर्स से जुड़ी कॉन्ट्रैक्टेड रिन्यूएबल पावर कैपेसिटी में पिछले दो सालों में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है।


Clean Max Enviro Energy शेयर में गिरावट

Clean Max Enviro Energy Solutions के शेयर में 28 सितंबर को गिरावट आई है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 6.5 प्रतिशत गिरकर 1,301 रुपये के लो तक गया। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,532.80 रुपये और एडजस्टेड लो 728 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,671.05 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,114.05 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। शेयर 6 महीनों में लगभग 70 प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक महीने में कीमत 10 प्रतिशत बढ़ी है।

इस स्टॉक को कवर करने वाली सभी 9 ब्रोकरेज फर्मों ने "बाय" रेटिंग दी है। हाल ही में मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग और 1,700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया।

Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना भरा आईपीओ, अब लिस्टिंग पर पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल

जून तिमाही में आई मुनाफे में

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 16.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जून 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 107 प्रतिशत बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 402 करोड़ रुपये था। एडजस्टेड EBITDA 74 प्रतिशत बढ़कर 494 करोड़ रुपये हो गया। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 70.6 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गया।

Clean Max Enviro की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी जून 2026 के आखिर तक बढ़कर 6 गीगावाट हो गई। कंपनी की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी पावर सेल्स कैपेसिटी बढ़कर 3,493 मेगावाट हो गई, जिसमें 2,442 मेगावाट सोलर और 646 मेगावाट विंड एनर्जी शामिल है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।