निवेशकों के लिए टेक्निकली मजबूत लेकिन सस्ते में मिल रहे शेयर हरदम रुचि का विषय रहे है। मनीकंट्रोल यहां आपको ऐसे कुछ स्मॉलकैप शेयरों की सूची दे रहा है जो अपने 52 वीक हाई से 30 फीसदी तक टूटे है लेकिन अभी भी अपने 200-DMA से ऊपर कारोबार कर रहे है। इनमें से भी 9 स्टॉक ऐसे है जो अपने 200-DMA से 15 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे है।
200-DMA ऐसे स्टॉकों को चुनने में सहायता कर सकता है जो बाजार के इस उठापटक में भी मजबूत शेयरों में भी चुनने में सहायक हो सकता है। सामान्य नियम यह है कि अगर कोई स्टॉक अपने 200-DMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है तो उसमें ऊपर जाने की ताकत होती है हालांकि शॉर्ट टर्म में उनमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
हमने अपने इस विश्लेषण में केवल उन शेयरों को शामिल किया है जिन्होंने 2021 में अपने 52 हफ्तों का हाई छूआ है।
Yaarii Digital Integrated Services | यह स्टॉक अपने 182.85 रुपये के 52 वीक हाई से 45 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 100.9 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 83.42 रुपये के अपने 200-DMA से 21 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
SORIL Infra Resources Ltd. | यह स्टॉक अपने 227.35 रुपये के 52 वीक हाई से 42 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 132.15 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 104.49 रुपये के अपने 200-DMA से 26 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Suzlon Energy Ltd. | यह स्टॉक अपने 8.68 रुपये के 52 वीक हाई से 36 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 5.56 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 4.65 रुपये के अपने 200-DMA से 20 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Hemisphere Properties India Ltd.| यह स्टॉक अपने 201.75 रुपये के 52 वीक हाई से 34 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 132.3 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 84.07 रुपये के अपने 200-DMA से 57फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
IFB Industries Ltd. | यह स्टॉक अपने 1458.1 रुपये के 52 वीक हाई से 34 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 967.2 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 903.06 रुपये के अपने 200-DMA से 7 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
MSTC Ltd. | यह स्टॉक अपने 400 रुपये के 52 वीक हाई से 34 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 265.95 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 207.45 रुपये के अपने 200-DMA से 28 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Indiabulls Real Estate Ltd. | यह स्टॉक अपने 125.5 रुपये के 52 वीक हाई से 33 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 83.5 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 71.41 रुपये के अपने 200-DMA से 17 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Central Bank Of India | यह स्टॉक अपने 26.4 रुपये के 52 वीक हाई से 32 फीसदी टूटकर 18 मई 2021 को 17.9 रुपये पर नजर आ रहा था। हालांकि अभी यह शेयर 15.34 रुपये के अपने 200-DMA से 17 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Symphony Ltd. | ये स्टॉक अपने 1529.65 रुपए के 52-week high से 30 फीसदी गिरकर 18 मई 2021 को 1077.7 पर कारोबारकर रहा था। हालांकि अभी भी ये 996 रुपए के अपने 200-DMA से 8 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
Just Dial Ltd. | ये स्टॉक अपने 1063 रुपए के 52-week high से 31 फीसदी गिरकर 18 मई 2021 को 733.75 पर कारोबारकर रहा था। हालांकि अभी भी ये 624.95 रुपए के अपने 200-DMA से 17 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।